{"_id":"66ae603ee65cb1c9240d666b","slug":"the-pipeline-burst-just-a-few-months-after-being-pressed-the-main-road-was-filled-with-water-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122413-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पाइप लाइन दबाने के कुछ माह बाद ही फटी, मुख्य सड़क पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पाइप लाइन दबाने के कुछ माह बाद ही फटी, मुख्य सड़क पानी-पानी
Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। नगर पालिका की तरफ से एक तालाब के पानी निकासी के लिए कुछ माह पहले दबाई गई अंडरग्राउंड पाइप लाइन फट गई है। इससे मुख्य सड़क पर दूषित पानी बह रहा है। लोगों का यहां से निकलना दूभर बना हुआ है। इस मामले में खरखौदा बार एसोसिएशन के प्रधान एवं शहरवासी कमल शर्मा ने न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। उनका कहना है कि शहर की किसी भी समस्या पर गंभीरता से काम नहीं किया जा रहा है। जहां देखो काम के नाम पर खानापूर्ति होती है। पानी निकासी के लिए दबाई गई अंडरग्राउंड पाइप लाइन जगह-जगह से फटने से दूषित पानी सड़क पर बह रहा है।
कमल शर्मा ने बताया कि दूषित पानी के कारण आसपास के दुकानदारों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि भूमिगत पाइप लाइन के लीक होने के कारण जमीन धंसने का भी उन्हें अंदेशा है। बार प्रधान कमल शर्मा का कहना है कि शहर के हर मुख्य मार्ग पर दूषित पानी भरा हुआ है, गंदगी के ढेर शहर में देखे जा सकते हैं, घरों से गंदगी का उठान नहीं हो रहा है। सफाई कर्मी मनमर्जी से काम करते हैं। जिसका खामियाजा पूरा खरखौदा भुगत रहा है। बार प्रधान का कहना है अब नगरपालिका के साथ ही प्रशासन पर भी उनका विश्वास नहीं रह गया है। मजबूरन उन्हें अब न्यायालय का रुख करना पड़ रहा है। न्यायालय में उन्होंने जनहित याचिका डालकर शहर की परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि वह हर शहरवासी से इसमें सहयोग की मांग करते हैं। कमल शर्मा का कहना है कि 12 अगस्त को उनके मामले की सुनवाई होगी।