फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The people of the state want to see change, AAP government will be formed: Manish Sisodia

प्रदेश की जनता देखना चाहती है बदलाव, बनेगी आप की सरकार : मनीष सिसोदिया

Thu, 05 Sep 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
The people of the state want to see change, AAP government will be formed: Manish Sisodia
फोटो 27. सोनीपत के गन्नौर शहर में किए गए रोड शो के दौरान दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सि
गन्नौर । दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को शहर में रोड शो किया। नगरपालिका रोड से शुरू हुआ रोड शो रेलवे रोड से होते हुए देवीलाल चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी को मौका देकर देख चुकी है। अब जनता बदलाव देखना चाहती है। हरियाणा की जनता अब ऐसी सरकार देखना चाहती है, जो स्कूलों की व्यवस्था सुधारे, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाए, मोहल्ला क्लीनिक खुलवाए, बिजली के भारी भरकम बिलों से निजात दिलाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने हरियाणा के अरविंद केजरीवाल को मौका दिया तो उन्होंने अपने कार्यकाल में इतने काम कराए कि वहां की जनता खुश है। उसी तर्ज पर आज पंजाब में सरकार काम कर रही है। वहीं, हरियाणा में किसी भी सरकार ने स्कूल, अस्पताल और रोजगार पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीद से भाजपा सरकार चुनी थी, लेकिन बदले में सिर्फ धोखा दिया। अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर काम किया जाएगा। इस मौके पर आप नेता देवेंद्र गौतम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र छिक्कारा, सुनीता वाल्मिकी, मंजू कौशिक, सरोज बाला राठी, रणबीर छिक्कारा, विक्की खुराना, अंकुश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-भाजपा को हराने के लिए जो संभव होगा वह करेंगे

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए जो भी जरूरी होगा उस दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सभी 90 सीटों पर तैयारी कर रही है पार्टी

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। वह प्रदेश संगठन में काम कर रहे हैं, गठबंधन पर फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed