फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The neighbors asked the workers to vocate the house, attacked the landlord.

कोरोना के डर से मजदूरों को मकान खाली करने को कहा, विरोध करने पर मकान मालिक पर बोला हमला

Tue, 21 Apr 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The neighbors asked the workers to vocate the house, attacked the landlord.
पंचम नगर में हुए हमले में घायल हुए व्यक्ति। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के पंचम नगर में किराए पर रह रहे मजदूरों पर पड़ोसी ने मकान खाली करने का दबाव बना डाला। मकान मालिक ने जब इसका विरोध किया तो उससे भी मारपीट की गई। मकान मालिक बर्फ का कारखाना चलाता है और अपने खाली मकान में बर्फखाने में काम करने वाले मजदूरों के रहने की व्यवस्था कर रखी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के पंचम नगर में मकान मालिक के दूसरे घर में किराए पर रहे मजदूरों को पड़ोसियों ने जाने का अल्टीमेटम दे डाला। शहर के आठ मरला निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उनका ओल्ड डीसी रोड पर बर्फ कारखाना है। लॉकडाउन के चलते कारखाना बंद पड़ा है। ऐसे में उनके कारखाने में काम करने वाले मजदूरों को उसने अपने पंचम नगर के खाली घर में ठहरा रखा है। उनको मकान के अंदर ही खाना उपलब्ध कराया जा रहा है और बाहर निकलने पर रोक है। सोमवार शाम को पंचम नगर में मकान के आसपास रहने वाले लोगों ने मजदूरों को मकान खाली करने को कह दिया। लोगों ने कहा कि उनके रहने से कोरोना फैलने का डर बना हुआ है। दीपक ने आरोप लगाया कि सतीश कुमार, पराग, कृष्ण, ओम प्रकाश, अमन और रजत ने मजदूरों को मकान खाली कर चले जाने की धमकी दी। सूचना पाकर दीपक अपने चचेरे भाई पवन के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मजदूर लंबे समय से रह रहे हैं, ऐसे में कोरोना संक्रमण का डर नहीं है। उनका आरोप है कि इस पर सतीश ने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर सतीश ने डंडे से सिर पर वार कर दिया। ओमप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई पवन पर डंडों से कई वार किए। शोर सुनकर पहुंचे भतीजे अंकित व अन्य आसपास के लोगों ने छुड़वाया। उन्होंने वहां से जाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed