फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the miscreants who entered the builder's house strangled the son, the condition was critical

चोरी की नीयत से बिल्डर के घर में घुसे बदमाश, धारदार हथियार से बेटा का गला रेता, गंभीर

Sun, 01 Mar 2020 03:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
the miscreants who entered the builder's house strangled the son, the condition was critical
सेक्टर-15 में हुई वारदात के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत के पॉश इलाके सेक्टर-15 में रह रहे बिल्डर के घर दिनदहाड़े चोरी के लिए घुसे दो बदमाशों ने बेटे के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी बीच बिल्डर के घर पहुंचने पर बदमाश बेडरूम में घुस गए। बिल्डर दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो बेटे को लहूलुहान हालत में देखकर वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


जहां बेटे का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 में रह रहे बिल्डर दीपक रेलन ने बताया कि वह शनिवार सुबह पौने दस बजे बेटी को स्कूल छोड़ने डीएवी स्कूल गए थे। वहीं उनकी शिक्षिका पत्नी सुबह ही स्कूल चली गई थी। इस बीच सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा मोहित (12) घर में अकेला था। करीब आधा घंटा बाद जब वह बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद फल लेकर घर पहुंचे तो बेटे ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर मकान मालिक पंडित श्याम सुंदर शास्त्री भी पहली मंजिल पर आ गए। दीपक ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा धकेलकर अंदर देखा तो एक युवक अंदर भागता दिखाई दिया। जिस पर उसने अनहोनी के भय से तुरंत दरवाजा तोड़ दिया। वह अंदर गया तो उसका बेटा फर्श पर लहूलुहान पड़ा था।

उसने देखा कि युवक बेडरूम में घुस गए। उसके बेटे की गर्दन पर वार किया गया था। जिस पर वह उसे लेकर तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां उसका उपचार चल रहा था। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने दीपक रेलन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 459 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बदमाशों को पकड़वाने की जगह बेटे की जान बचाने को उसे अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
बिल्डर दीपक रेलन ने बताया कि जब वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो अंदर खून बिखरा था। दीपक ने बताया कि उसने देखा कि दोनों बदमाश उस समय उसके बेडरूम में घुस गए थे और अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। जिस पर उसने बदमाशों को पकड़वाने का प्रयास करने की बजाय अपने बेटे की जान बचाना बेहतर समझा। वह अपने बेटे को लेकर तुरंत अस्पताल में पहुंचा। इस बीच बदमाश फरार हो गए।

घर के पिछली तरफ से दूसरे मकान की छत पर कूदकर भागे बदमाश, महिला ने देखा
दोनों बदमाश दीपक रेलन के घर के पीछे की तरफ से कूदकर भागे हैं। दोनों बदमाश एक अन्य मकान की छत से होते हुए खाली प्लॉट में कूदकर फरार हो गए। बदमाशों को भागते हुए एक मकान की छत पर मौजूद महिला ने उन्हें देखा भी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक पीले रंग का कपड़ा चेहरे पर बांधकर फरार हुआ है। पुलिस उसके बाद से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने बिल्डर के घर के पीछे मकान में लगे सीसीटीवी के साथ ही बीएसएनएल कार्यालय व अन्य स्थानों के सीसीटीवी भी खंगाले हैं।

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार ने जाना हाल चाल
वारदात का पता लगते ही सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चे के बिल्डर पिता से हाल चाल जाना। साथ ही पुलिस को भी इस मामले में ठोस कार्रवाई करते हुए जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करनेे की मांग की।

घर में चोरी के लिए घुसे बदमाशों ने बच्चे के पिता के आते ही उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में बदमाश पिछले मकान की छत से कूदकर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed