फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The miscreants took away the cash and gold chain after beating the shopkeeper

Sonipat News: दुकानदार की पिटाई कर नकदी व सोने की चेन ले गए बदमाश

Thu, 18 May 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the cash and gold chain after beating the shopkeeper
सीसीटीवी फुटेज में दुकानदार के साथ मारपीट करते आरोपी।
गोहाना। गांव बरोदा में नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुस कर दुकानदार की पिटाई की और नकदी व गले की चेन लूट कर भाग गए। पीड़ित ने वारदात की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट व लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुटाना निवासी मोहन ने बताया कि उसकी गांव के मुख्य अड्डे पर परचून, कपड़े और क्रॉकरी की दुकान है। 15 मई को रात करीब 8 बजे संदीप निवासी बुटाना अपने अन्य 2 साथियों के साथ नकाब पहनकर दुकान में घुस गए और पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुकान पर रखी कुर्सी उठाकर उसके सिर पर मारी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए और उसकी सोने की चेन व दुकान में रखी नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर एक नामजद समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दुकानदार की पिटाई कर नकदी व सोने की चेन लूटने की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी सीसीटीवी में दुकानदार के सिर पर कुर्सी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed