फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the marriage of a minor stops marriage

कुंडली में नाबालिग की शादी रुकवाई, वापस लौटी बारात

Fri, 08 Nov 2019 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
the marriage of a minor stops marriage
गांव कुंडली में नाबालिग की शादी रुकवाने पहुंची टीम। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिला महिला एवं बाल सरंक्षण अधिकारी की टीम ने गांव कुंडली में नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। टीम ने लड़की की बारात आने के बाद शादी को रुकवा दिया। जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी को नाबालिग की शादी कराए जाने की जानकारी मिली थी। लड़की के परिजनों ने बेटी की शादी बालिग होने पर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी भानू गौड़ को सूचना मिली कि थी कि कुंडली गांव में नाबालिग की शादी कराई जा रही है। जिस पर टीम वहां पहुंच गई। टीम ने जब परिजनों को लड़की की जन्म तिथि के कागजात दिखाने को कहा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। जिसके चलते टीम ने उसकी शादी को रुकवा दिया। साथ ही परिजनों ने इस संबंध में लिखित में लिया कि उसके बालिग होने के बाद ही शादी की जाएगी। लड़की की बारात पानीपत के गांव समालखा क्षेत्र से आई थी। जिसके बाद बारात को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

--
नाबालिग की शादी किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के बाद लड़की की आयु कम मिली। जिस पर उसकी शादी को रुकवा दिया है। परिजनों से लिखित में लिया गया है कि वह बालिग होने के बाद ही लड़की की शादी करें। नाबालिग की शादी करना कानूनन ही जुर्म नहीं है, बल्कि इससे उनकी जिंदगी भी खराब हो जाती है। नाबालिग के शादी के लिए परिपक्व नहीं होने से उसके बीमारियों की चपेट में आने का भय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानू गौड़, जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed