{"_id":"64a1ca444b37d4c2ed00d868","slug":"the-maid-ran-away-with-the-goods-of-the-fabrication-contractor-sonipat-news-c-197-1-snp1001-2266-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फेब्रिकेशन ठेकेदार का सामान लेकर भाग कारिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फेब्रिकेशन ठेकेदार का सामान लेकर भाग कारिंदा
Mon, 03 Jul 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
राई। ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के लेबर रूम से फेब्रिकेशन ठेकेदार का कारिंदा उनकी मशीन लेकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कबीरपुर निवासी जाहिद ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह फेब्रिकेशन का काम करते हैं। वह फिलहाल ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, जगदीशपुर में काम कर रहे हैं। काम के लिए मिले लेबर रूम में ही उन्होंने अपनी मशीनों को रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली स्थित गांव गढ़ी दौलत का रहने वाला इसरार उनके पास छह माह से काम कर रहा था। जब वह 30 जून को विवि के लेबर रूम में पहुंचे तो वहां से उनकी वेल्डिंग मशीन, वाटर प्रूफ मारका, गरेट, हैमरिंग मशीन, हैंड ग्राइंडर व अन्य सामान चोरी मिला। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की तो पता लगा कि उनका कारिंदा इसरार सामान लेकर भाग गया है। उन्होंने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।