{"_id":"694af4ea78b3a7926c0e6226","slug":"the-last-meeting-of-the-corporation-is-likely-to-be-held-on-january-2-agendas-will-be-submitted-by-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147139-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम की आखिरी बैठक 2 जनवरी को संभव, कल तक जमा होंगे एजेंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम की आखिरी बैठक 2 जनवरी को संभव, कल तक जमा होंगे एजेंडे
Wed, 24 Dec 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत में रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। नगर निगम की अंतिम हाउस बैठक 2 जनवरी को होने की संभावना है। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने पत्र जारी करके 25 दिसंबर तक पार्षदों व मेयर से एजेंडे मांगे हैं। इनके मिलने के बाद ही बैठक होगी। मेयर और पार्षदों का कार्यकाल 7 जनवरी को खत्म हो रहा है।
हाउस की बैठक में पार्षदों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही किन्हीं कारणों की वजह से लंबित पड़े कामों को शुरू कराने का निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम ने पत्र जारी करके पार्षदों से उनके वार्डों में होने वाले नए कामों के एजेंडे मांगे गए है। बैठक के दौरान मेयर, विधायक व सांसद भी शामिल हाे सकेंगे।
अंतरिम हाउस की बैठक में सबसे अहम एजेंडा सेक्टर-3 में निर्माणाधीन कार्यालय भवन को लेकर रहेगा। 6 दिसंबर को हुई सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है कि कि सेक्टर-3 में निर्माणाधीन पांच मंजिला भवन को नगर निगम और एसएमडीए संयुक्त रूप से उपयोग करेंगे।