{"_id":"615608848ebc3e0de87c023e","slug":"the-joy-of-the-house-took-away-the-happy-family-sonipat-news-rtk6256443129","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की रार ने लील लिया हंसता-खेलता परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की रार ने लील लिया हंसता-खेलता परिवार
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में रोते हुए पहुंची दिनेश की बेटी नेहा। संवाद
- फोटो : Sonipat
शहर की न्यू महावीर कॉलोनी में रहने वाले भवन निर्माण ठेकेदार दिनेश के हंसते-खेलते परिवार को घर की रार ने लील लिया। बेशक घर में तीन साल से कहासुनी होती रहती थी, लेकिन एक माह से तो आए दिन कलह हो रही थी। सात साल पहले छोटे बेटे की हत्या से परिवार मुश्किल से संभल सका था कि अब तीन सदस्यों के आत्महत्या करने से पूरा परिवार बिफर गया।
दिनेश का छोटा सा परिवार था। पत्नी ब्रजेश ने दो बेटों अंकित व विवेक को जन्म दिया था। दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाई। विवेक की सात साल पहले हत्या हो गई थी। बड़े बेटे अंकित ने एलएलबी में दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। बाद में वह अमेजन कंपनी में काम करने लगा था। दिनेश ने बेटे अंकित की शादी दिल्ली के नजफगढ़ के चंचल पार्क क्षेत्र में रहने वाली डोली के साथ वर्ष 2017 में धूमधाम से की थी।
कई बार रिश्तेदारों और परिजनों ने समझौता भी कराया
डोली ने घर आने के एक साल बाद ही बेटे युग को जन्म दिया था, जिससे परिवार खुशियों से झूम उठा, लेकिन डोली के सास-ससुर से विचार शुरू से ही नहीं मिलते थे। तीन साल से परिवार में तनाव था। कई बार रिश्तेदारों और परिजनों ने समझौता भी कराया था। लॉकडाउन के बाद से अंकित घर पर ही था। अंकित के ताऊ के बेटे सोनू ने बताया कि एक महीने से घर में अक्सर विवाद होता था। डोली ने सास-ससुर के साथ रहने से इनकार कर दिया था। वहीं अंकित माता-पिता से अलग रहने को तैयार नहीं था। उसके बावजूद दिनेश ने अंकित और डोली को अपने मकान की ऊपर की मंजिल रहने के लिए दे दी थी। वह इससे भी संतुष्ट नहीं थी। उसने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए परेशान करने व मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी थी। उसके बाद से पुलिस उन्हें बार-बार बुला रही थी। साथ ही डोली के मायके पक्ष के लोग उनको बेइज्जत कर रहे थे। इसके चलते वीरवार को दिनेश, उसकी पत्नी ब्रजेश और उनके बेटे अंकित ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सात साल पहले हुआ था छोटे बेटे का कत्ल
परिजनों के अनुसार करीब सात साल पहले दिनेश के छोटे बेटे विवेक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। उससे दिनेश का परिवार टूट गया था। दिनेश और ब्रजेश ने खुद को संभाला और बेटे अंकित के साथ समय बिताने लगे। अब परिवार के तीनों सदस्यों ने अंकित की पत्नी के परेशान करने से आत्महत्या कर ली।
बेटी का रोकर बुरा हाल
घटना से मृतक दिनेश की बेटी नेहा का रोकर बुरा हाल है। नेहा अस्पताल पहुंची और बिलखकर रोने लगी। नेहा को परिजन बार-बार शांत करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं अस्पताल में पहुंचे दिनेश के भाई अनिल की आंखों में भी आंसू थे।