{"_id":"698210342fd473bc3c01efd6","slug":"the-irrigation-department-and-nhai-should-issue-the-noc-for-the-metro-and-rrts-projects-soon-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149117-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेट्रो व आरआरटीएस परियोजना को लेकर सिंचाई व एनएचएआई जल्द जारी करें एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेट्रो व आरआरटीएस परियोजना को लेकर सिंचाई व एनएचएआई जल्द जारी करें एनओसी
Tue, 03 Feb 2026 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसएमडीए की मासिक बैठक लेते हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान
सोनीपत। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो व आरआरटीएस परियोजना समय पर पूरी हो। इसके लिए तेजी से कार्य करें। सिंचाई विभाग व एनएचएआई के अधिकारी एनओसी जारी करें। यह निर्देश हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने जारी किए हैं।
प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी मंगलवार को लघु सचिवालय में सोनीपत शहरी विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की छठी मासिक बैठक ले रहे थे। उन्होंने सोनीपत में पार्किंग के लिए चिह्नित दो व खरखौदा में चिह्नित एक जगह के विस्तार की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों का पालन करते हुए वायु व जल प्रदूषण रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। निगम आयुक्त व अन्य विभाग सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीनों का नियमित उपयोग करें। ड्रेन की निरंतर मॉनिटरिंग हो।
विज्ञापन
उन्होंने एसएमडीए की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए 23.84 करोड़ व फुटपाथ के लिए आवंटित हुए 10 करोड़ के सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय सीमा में पूरा करने को कहा। साथ ही पोर्टल पर आने वाली शिकायतों पर नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा।
प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने म्हारी सड़क पोर्टल की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए वह पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हुए पोर्टल पर जो भी शिकायत मिले उसका तुरंत समाधान करवाएं। उन्होंने मुख्य चौराहों के सुंदरीकरण व शहर में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र, मुख्य सड़कें, जलापूर्ति, जिले के बुनियादी ढांचे का विकास, ड्रेन-6 के दूषित पानी को यमुना में सीधे तौर पर प्रवेश पर रोकथाम बारे निर्देश दिए।
इस दौरान एसएमडीए की सीईओ ए. मोना श्रीनिवास, उपायुक्त सुशील सारवान, निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीसीपी कुशाल सिंह, अतिरिक्त सीईओ मीना हुड्डा, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह, जीएम रोडवेज संजय कुमार भी मौजूद रहे।