फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The history of Teha village is 300 years old.

Sonipat News: 300 वर्ष पुराना है टेहा गांव का इतिहास

Fri, 24 Apr 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The history of Teha village is 300 years old.
ग्राम पंचायत टेहा का मुख्य द्वार।
गन्नौर। गन्नौर क्षेत्र का ग्राम पंचायत टेहा ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के लिए खास पहचान रखता है। यह ब्राह्मण व त्यागियों का गांव है। करीब 300 वर्ष पूर्व इस गांव की स्थापना महंत नरसिंह गिरि महाराज व प्रकाश महाराज ने की थी।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्गों के अनुसार महंत नरसिंह गिरि न केवल एक संत थे बल्कि देशभक्ति की भावना से भी ओतप्रोत थे और उन्होंने आजाद हिंद फौज में रहकर देश की सेवा भी की थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर भी करीब 300 वर्ष पुराना बताया जाता है। यही कारण है कि यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


अब यह गांव और पंचायत जीटी रोड के किनारे आ गया है। आज भी इस गांव की पहचान इसके इतिहास और धार्मिक महत्व के कारण ही है। गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर में अब भी दूर-दूर से लोग आते हैं। मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है और विशेष अवसरों पर यहां भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग बताते हैं कि आजादी से पूर्व इस मंदिर में वर्तमान पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिंदू आते थे। उनकी धार्मिक आस्था का यह प्रमुख केंद्र था। गांव का मुख्य पेशा कृषि था। हालांकि अब गांव की लगभग सारी जमीन अंतरराष्ट्रीय बागवानी एवं सब्जी मंडी में चली गई। अब गांव में लोग व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन वे आज भी अपनी पुरानी परंपराओं को संजोए हुए हैं।

यहां की धार्मिक आस्था को वे मिटने नहीं देना चाहते हैं। इसे ग्रामीण अपनी सांस्कृतिक विरासत मानते हैं और इसे हमेशा संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहते हैं। सरपंच आशीष त्यागी बताते हैं कि अपने ऐतिहासिक गांव की पहचान बरकरार रखने के लिए वे लगातार संघर्षरत हैं। गांव की सारी खेतीहर जमीन तो अंतरराष्ट्रीय मंडी में चली गई है लेकिन गांव की पहचान को मिटने नहीं देना चाहते हैं। गांव का प्राचीन मंदिर को संजोने के लिए उन्होंने प्रशासन के साथ ही पत्राचार किया है।

---
एक नजर

पंचायत की आबादी -4000

पंचायत में वोटर- 2000

ग्राम पंचायत टेहा का मुख्य द्वार।

ग्राम पंचायत टेहा का मुख्य द्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed