फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The history of Teha village is 300 years old.

Sonipat News: गोल्ड मेडलिस्ट लांस नायक कृष्ण आंतिल को दी गई विदाई

Fri, 24 Apr 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The history of Teha village is 300 years old.
फोटो :: सोनीपत के गांव खेवड़ा में लांस नायक कृष्ण आंतिल के अंतिम संस्कार में शामिल विधायक कृष्णा
सोनीपत। गांव खेवड़ा के वीर सपूत, गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट और भारतीय सेना में लांस नायक कृष्ण आंतिल को वीरवार देर शाम नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। यमुना तट पर सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव खेवड़ा निवासी कृष्ण आंतिल (26) देश की सेवा करने के साथ खेल के मैदान में भी लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने रुड़की में सेना की तरफ से आयोजित खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। पदक जीतने के बाद वह खुशी-खुशी गांव लौट रहे थे लेकिन रास्ते में बड़ौत के पास कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कृष्ण के पिता रणधीर पहलवान उर्फ पप्पू का करीब एक वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। अब घर का सहारा बने कृष्ण के चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। छोटे भाई सन्नी भी भारतीय सेना में है और वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे है। कृष्ण अविवाहित थे और परिवार की तमाम उम्मीदें थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कृष्णा गहलावत और कांग्रेस नेता जयभगवान आंतिल आदि ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कृष्ण आंतिल खिलाड़ी और बहादुर सैनिक थे। कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल की थीं। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने नम आंखों से अपने सपूत को विदाई दी और उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि कृष्ण आंतिल हमेशा उनकी यादों में जीवित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed