फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The health department will operate on two girls with holes in their hearts.

Sonipat News: दिल में छेद वाली दो बच्चियों का स्वास्थ्य विभाग कराएगा ऑपरेशन

Sat, 09 May 2026 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
The health department will operate on two girls with holes in their hearts.
गोहाना के नागरिक अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी बच्चियों के परिजनों को इलाज के लिए स्वीकृत राशि क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग दो बच्चियों के दिल का ऑपरेशन कराएगा। दोनों बच्चियों के इलाज के लिए विभाग ने 3 लाख 65 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। चिकित्सा अधिकारियों ने बच्चियों के परिजनों को स्वीकृति पत्र सौंप दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान दो बच्चियों के दिल में छेद की बीमारी सामने आई थी। इनमें एक बच्ची ढाई साल और दूसरी नौ साल की है। दोनों के इलाज के लिए आरबीएसके के तहत मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। अब मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार ढाई साल की बच्ची के ऑपरेशन पर 2 लाख 15 हजार रुपये और नौ साल की बच्ची के इलाज पर 1 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों बच्चियों का ऑपरेशन डेराबस्सी के अस्पताल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों और किशोरों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। इसमें खून की कमी, कुपोषण, जन्मजात बीमारियां, शारीरिक और मानसिक विकास में देरी समेत कई तरह की बीमारियों की पहचान की जाती है। जरूरत पड़ने पर मरीजों का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में विभाग के खर्च पर कराया जाता है।


वर्जन

बच्चों में जन्म से या बाद में कई बीमारियां हो सकती हैं। अभिभावकों को बच्चों की नियमित जांच करानी चाहिए और उनकी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। विभाग द्वारा लगातार बच्चों की जांच और जरूरत अनुसार इलाज कराया जा रहा है। -डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, आरबीएसके के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed