फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The harsh weather conditions of fog and cold continue, affecting daily life.

Sonipat News: कोहरे और ठंड का सितम जारी, जनजीवन प्रभावित

Sat, 17 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The harsh weather conditions of fog and cold continue, affecting daily life.
फोटो :24: सोनीपत के गांव राई के पास सुबह सवा सात बजे खेतों में छाया कोहरा। संवाद
सोनीपत। कड़ाके की ठंड और उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवा का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को भी ठंड से राहत नहीं मिल सकी। सुबह हल्के कोहरे और गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सरगथल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े दस बजे के बाद धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवा के कारण इससे खास राहत नहीं मिली। दिनभर करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने गलन बढ़ाए रखी। शाम होते ही तापमान में फिर गिरावट आई और सडक़ों पर आवाजाही कम होती नजर आई। शुक्रवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है।
विज्ञापन


पाले की आशंका से किसान चिंतित
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। रात के तापमान में गिरावट से पाला पडऩे की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र का कहना है कि यह ठंड गेहूं के लिए अनुकूल है, लेकिन पाला पडऩे की स्थिति में सरसों और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को हल्की सिंचाई और फसलों को ढकने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी मौसम इसी तरह ठंडा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने व सुबह कोहरे के आसार बन रहे हैं।
डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed