फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government should fulfill the demands of civil pensioners during the

Sonipat News: विधानसभा सत्र में सिविल पेंशनर्स की मांगें पूरी करे सरकार

Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The government should fulfill the demands of civil pensioners during the
फोटो 22जेएनडी01-रामाकृष्णा मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के
जींद। हरियाणा विधानसभा के 27 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में सिविल पेंशनर्स की लंबित मांगों को सरकार से पूरा करने की मांग की गई। हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा और प्रधान बीबी गोयल ने शनिवार को रामाकृष्णा मंदिर परिसर में बैठक के दौरान यह मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक दर्शन लाल गुलाटी ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ पेंशन में बढ़ोतरी और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं जरूरी हैं। वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़ ने पेंशनर्स को सभी बीमारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मूल पेंशन में क्रमश: पांच, 10 और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी, चिकित्सा भत्ता एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी देने और कम्यूटेशन की रिकवरी करीब 11 वर्ष में करने की मांग रखी। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू करने की भी मांग की गई। बैठक में जयप्रकाश दहिया, रामभगत शास्त्री और भलेराम बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed