फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The glory of Narayani Mata is boundless

Sonipat News: नारायणी माता की महिमा अपरंपार

Fri, 16 Oct 2026 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The glory of Narayani Mata is boundless
सोनीपत के महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर में वार्षिक उत्सव के दौरान हवन में आहुति देते मेय
सोनीपत। महलाना रोड स्थित नारायणी माता मंदिर का वार्षिक उत्सव वीरवार को मनाया गया। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने भी वहां पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर मां की महिमा का बखान किया। हवन और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि नारायणी माता की महिमा अपरंपार है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे दिल से भगवान शिव की पहली पत्नी सती का अवतार महासती नारायणी माता से मन्नत मांगते हैं। मां उनकी मुराद पूरा करती हैं। नारायणी माता की महिमा की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। नारायणी माता की पूजा-अर्चना व आराधना हिंदू धर्मावलंबी प्राचीन काल से करते रहे हैं। इस दौरान श्रीकिशन, सचिन, अशोक, जयभगवान, नंदकिशोर, रामकिशोर, रामनिवास, धर्मदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed