फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The gardener had brought opium seeds from Delhi

Sonipat News: माली दिल्ली से लेकर आया था अफीम का बीज

Sun, 30 Mar 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The gardener had brought opium seeds from Delhi
सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में उगाए गए अफी
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच उगाई गई अफीम के लिए बीज दिल्ली से लाया गया था। रिमांड पर लिए गए माली से पूछताछ में पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। पुलिस टीम ने दिल्ली में भी दबिश दी है। जिससे बीज बेचने वाले को पकड़ा जा सके। पुलिस विवि में अन्य की संलिप्तता के बारे में सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन

सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई सुरेंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया था कि उनकी टीम राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली थी कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम की पौधे उगाए गए हैं। पौधे माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल ने उगा रखे हैं। टीम ने ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर मुंशीराम व बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी ब्रज बेकरियां के साथ छापा डाला था। टीम ने फूलों के बीच क्यारियों में अफीम के 400 पौधे मिले थे। जिनका वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला था। पुलिस ने संतलाल को तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने पौधे उगाने के लिए दिल्ली से बीज खरीदा था। पुलिस अब बीज बेचने वाले का पता लगाएगी। साथ ही मामले में विवि प्रशासन से भी जल्द जानकारी जुटाई जाएगी। किसी की संलिप्तता मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के गेट से लेकर अंदर तक उगाए थे पौधे
बताया जा रहा है कि विवि में अफीम के पौधे गेट से लेकर अंदर तक उगाए गए थे। फूलों की क्यारी के बीच होने के चलते आसानी से उन पर निगाह जाना मुश्किल था। अब पौधों पर डोडा आने के बाद उनकी पहचान हो सकी। उन पर चीरा लगा मिला है। उसे लेकर भी आरोपी संतलाल से पूछताछ की जाएगी।


-विवि में अफीम के पौधे उगाने के आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। उसने बताया है कि वह दिल्ली से बीज लेकर आया था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर ठोस सबूत जुटा रही है।
नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम

सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में उगाए गए अफी

सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में उगाए गए अफी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed