फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The flower market is in full swing as the wedding season begins

Sonipat News: शादियों का सीजन शुरू होते ही महका फूलों का बाजार

Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The flower market is in full swing as the wedding season begins
फोटो 24- सोनीपत के गीता भवन ​स्थित दुकान पर वरमाला तैयार करते कारीगर। संवाद
सोनीपत। देवउठनी एकादशी पर वैवाहिक सीजन शुरू होने के साथ फूलों का बाजार भी महकेगा। मैरिज पैलेस, घरों की साज-सज्जा, वरमाला, पूजन व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए फूलों की डिमांड बढ़ने लगी है। शहर की प्रत्येक दुकान पर विवाह को लेकर 40 से 45 एडवांस बुकिंग की गई हैं। काम को समय पर पूरा करने के लिए अलग से कारीगरों को भी बाहर से बुलाया गया है।
विज्ञापन

गीता भवन रोड स्थित फूल विक्रेता मुकेश, अवनेश ने बताया कि सोनीपत में करीब 52 फूल विक्रेता हैं। इन दुकानों को मिलाकर रोजाना 10 से 15 क्विंटल फूल की खपत है लेकिन विवाह सीजन के चलते यह मांग 30 से 35 क्विंटल पहुंच सकती है। फिलहाल गुलाब व गेंदे के फूल की ज्यादा मांग होने लगी है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के लिए अधिकतर फूलों को दिल्ली की गाजीपुर मंडी से मंगवाया जा रहा है। मंडी से फूल आते-आते पत्तियां थोड़ी झड़ने या मुरझाने लगती है। यही कारण है कि ग्राहक ताजा फूलों के लिए लोकल फूलाें को भी पसंद कर रहे हैं। गोहाना रोड स्थित फूल विक्रेता दीपक कुमार, राजू ने बताया कि देवउठनी एकादशी के साथ अकसर फूलों की मांग बढ़ने से दामों में भी उछाल आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह सीजन शुरू होने से अब करीब दो माह तक फूलों की डिमांड ज्यादा रहेगी। सभी जगह गुलाब, गेंदे, सफेद फूल गुलदावरी, आरकेट (कोलकाता का फूल), गुलाबी, सफेद, लाल, पीला, जामनी व रानी पिंक रंग के अंग्रेजी गुलाब की ज्यादा मांग की जा रही है। सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूलों की भी डिमांड है।

दुकानों पर कारीगरों की बढ़ी संख्या
फूल विक्रेताओं ने बताया कि विवाह सीजन में कार्यक्रमों, घरों की सजावट के लिए खासकर दिल्ली के गाजीपुर से कारीगरों को बुलाया गया है। आमतौर पर दुकानों पर 2-3 लड़कों से काम चल जाता है जबकि नवंबर व दिसंबर में काम बढ़ने से प्रत्येक दुकान पर 8 से 12 कारीगरों की जरूरत बढ़ जाती है। गाजीपुर से प्रत्येक कारीगर को 1500 रुपये प्रतिदिन के मेहनताना पर बुलाया गया है जो सजावट के कार्य को तेजी से करने में माहिर हैं। प्रत्येक दुकान पर रोजाना 4-5 गाड़ियां सजने के लिए पहुंच रही हैं जबकि 8-10 वरमाला की बिक्री होती है।
शादियों को लेकर फूलों के दामों में उछाल
फूल पहले दाम अब दाम (किलो में)
लाल गुलाब - 150 से 180 300 से 350
गेंदा - 100 से 120 180 से 200
गुलदावरी - 300 से 350 400 से 450
आरकेट - 500 से 600 900 से 1000
अंग्रेजी गुलाब - 30 से 40 50 से 60 (प्रति पीस)
कमल - 70 से 80 100 से 120 (प्रति पीस)

फोटो 24- सोनीपत के गीता भवन स्थित दुकान पर वरमाला तैयार करते कारीगर। संवाद

फोटो 24- सोनीपत के गीता भवन स्थित दुकान पर वरमाला तैयार करते कारीगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed