{"_id":"69c2ab93755d00b2da0d09b6","slug":"the-family-went-to-a-function-and-rs-2-lakh-and-jewellery-were-stolen-from-their-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-151415-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्यक्रम में गया परिवार, घर से दो लाख रुपये व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्यक्रम में गया परिवार, घर से दो लाख रुपये व आभूषण चोरी
Tue, 24 Mar 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
ताऊ के घर आयोजित कार्यक्रम में घर पर ताला लगाकर गया था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव रायपुर में बंद घर को निशाना बनाकर चोर दो लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडि़त परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
गांव रायपुर निवासी मोहित ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 22 मार्च की रात करीब 8 बजे अपने परिवार के साथ अपने ताऊ के घर बच्चा पैदा होने पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर से निकलते समय सभी दरवाजों पर ताला लगाकर गए थे।
रात 10:30 बजे जब पूरा परिवार वापस लौटा तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद जब वह प्रथम तल पर पहुंचे तो एक कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। परिवार ने संदूक में रखा सामान जांचा तो पता चला कि चोर वहां से कीमती गहने और नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
चोरी हुए सामान में सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी, चांदी की चेन, चांदी की कढूली और करीब दो लाख रुपये शामिल थे। पीडि़त ने मामले की सूचना पुलिस को दी है और चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।