फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The factory owner involved in supplying adulterated ghee has also been apprehended.

Sonipat News: नकली घी की सप्लाई में फैक्टरी मालिक भी काबू

Sat, 13 Dec 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The factory owner involved in supplying adulterated ghee has also been apprehended.
गोहाना। शहर थाना गोहाना पुलिस ने नकली देसी घी की तस्करी का पर्दाफाश करने के बाद जींद के राजेंद्र नगर निवासी फैक्टरी मालिक नंदकिशोर को काबू कर लिया। आरोप है कि वह राजेंद्र नगर में ही अवैध फैक्टरी लगाकर वीटा ब्रांड के नाम पर नकली देसी घी तैयार करता था और उसे अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन

अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा है। बुधवार को पुलिस ने खंदराई मोड़ के पास कार से नकली देसी घी की खेप पकड़ी थी। कार चालक जींद के गुरुद्वारा रोड निवासी सुनील कुमार के कब्जे से वीटा मार्का लगे 450 लीटर नकली घी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

गुणवत्ता जांच के लिए पुलिस ने मौके पर ही वीटा मिल्क प्लांट, जींद के क्वालिटी कंट्रोल असिस्टेंट मैनेजर बादल को बुलाया। बादल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि सुनील जिस घी की खेप लेकर आ रहा था, उसे जींद के राजेंद्र नगर स्थित फैक्टरी में नंदकिशोर तैयार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि सस्ता और निम्न स्तर का तेल-घी मिलाकर नकली उत्पाद बनाया जाता था। बाद में उसे वीटा के ब्रांड पैकेट में पैक किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed