फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The elder brother was abusing after drinking alcohol, the younger one killed him by stabbing him

बड़ा भाई शराब पीकर कर रहा था गाली-गलौज, छोटे भाई ने चाकू मारकर कर दी हत्या

Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The elder brother was abusing after drinking alcohol, the younger one killed him by stabbing him
गोहाना (सोनीपत)। गांव सिवानका में सोमवार देर रात एक युवक ने अपने बड़े भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक के पिता के अनुसार उसका बड़ा बेटा अपने छोटे भाई व उसकी पत्नी के साथ शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने उसे चाकू मार दिया। बरोदा थाना पुलिस को इसकी सूचना सुबह दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिवानका निवासी लख्मी गांव की बीपीएल बस्ती में रहते हैं। उनके छह बेटे हैं, जिनमें से चार उसके पास रहते हैं। लख्मी ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे (28) सुनील ने सोमवार देर शाम शराब पी रखी थी। रात करीब 10 बजे उसका छोटा बेटा रवि मजदूरी कर घर पहुंचा था। इसी दौरान सुनील ने रवि व उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। रवि के समझाने पर भी सुनील नहीं माना। इस पर सुनील व रवि में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान रवि ने सुनील के सीने व सिर पर चाकू से वार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद रवि मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुबह दी गई पुलिस को सूचना, आरोपी की तलाश शुरू
रात को हुई वारदात के बावजूद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। सुबह पुलिस को डायल 112 के माध्यम से गांव में हत्या होने की सूचना मिली। पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम ने भी वारदातस्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता का कहना है कि वह अपने बेटे की मौत के चलते होश में नहीं था। जिस कारण रात को पुलिस को सूचना नहीं दे सका। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव सिवानका में रात को हुई हत्या के बारे में सुबह जानकारी मिली, जिस पर तुरंत वारदातस्थल का जायजा लिया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम सामान्य अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बदन सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed