फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The driver who was changing the tires of the dumper was hit by the canter, dies

डंपर का टायर बदल रहे चालक को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The driver who was changing the tires of the dumper was hit by the canter, dies
नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास पंक्चर डंपर में एक कैंटर के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे डंपर का टायर बदल रहे चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के नजफगढ़ में रहता है। उनके बड़े भाई संजीव उर्फ संदीप कुमार डंपर चलाते थे। वह 16 जून की देर रात को मुरथल से रेत भरकर दिल्ली जा रहे थे। जब वह राई फ्लाईओवर पर पहुंचे तो डंपर का टायर पंक्चर हो गया। उन्होंने डंपर को फ्लाईओवर पर एक तरफ खड़ा कर टायर बदलने के लिए जैक लगाने लगे तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर जैक से उतर गया और संजीव कुमार के ऊपर डंपर का पिछला टायर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गया। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने डंपर के नीचे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed