फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The depot's fleet increased with 35 new buses received during Saavan

Sonipat News: सावन में मिलीं 35 नई बसों से बढ़ा डिपो को बेड़ा

Fri, 18 Jul 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The depot's fleet increased with 35 new buses received during Saavan
नया बस अड्डा की रोडवेज कर्मशाला में नई बसों का दिखाता रोडवेज कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सावन में शहर के लोगों को परिवहन विभाग ने 35 नई बसों का बेहतरीन तोहफा दिया है। इसमें 5 इलेक्ट्रिक, 10 एसी व 20 साधारण बसें शामिल हैं। एसी व साधारण बसों का रूट प्लान सोमवार को तैयार होगा। इन्हें 26 जुलाई के चलाने की तैयारी है। अब रोहतक डिपो के बेड़े में 215 बसें हो गई हैं।
रोहतक डिपो के बेड़े के लिए खरीदी गईं 35 बसों में से 10 एसी बसें नए बस अड्डे पर पहुंच चुकी हैं। इसके साथ सिटी बसों की संख्या अब 10 हो गई है। पहले सिर्फ 5 बसें ही थीं। 20 साधारण बसें भी डिपो को अलॉट हुई हैं। इनमें से 8 बसें वीरवार शाम डिपो पहुंच गईं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच के मुताबिक, रोहतक डिपो में कुल 175 बसें थीं। नई बसें आने से आंकड़ा 215 पहुंच गया है। बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। एसी व साधारण बसों का सोमवार को रूट प्लान तैयार किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें शहर में ही चलेंगी। इससे यात्रियों को 20 मिनट से पहले ही बस मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर चलेंगी एसी बसें
अधिकारियों ने बताया कि एसी बसों की पासिंग हो रही है। इन्हें मुख्य रूप से धार्मिक स्थलों पर चलाएंगे। एसी बसों का किराया साधारण बसों से डेढ़ गुना होगा। 20 साधारण बसों को जिले के लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। इसमें भी सोनीपत, जींद व दादरी मार्ग को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed