फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The construction of the Agwanpur underpass is stalled due to a lack of coordination between departments.

Sonipat News: विभागीय तालमेल की कमी के कारण अधर में लटका अगवानपुर अंडरपास का निर्माण

Sat, 06 Dec 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Agwanpur underpass is stalled due to a lack of coordination between departments.
फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में अधर में रुका अगवानपुर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य। स्रोत:पाठक - फोटो : samvad
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे अंडरपास का निर्माण कई साल से अधर में लटका हुआ है। विभागीय तालमेल की कमी और जिम्मेदारियों को एक-दूसरे पर थोपने के कारण परियोजना को पूरा नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि अधूरी खोदी गई सड़क और बंद रास्ता लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से इस मार्ग के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभागीय खींचतान के चलते समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या अंडरपास मार्ग में आ रहे पेड़ों की कटाई को लेकर है। रेलवे विभाग ने बिना अनुमति पेड़ काटे थे, जिस पर वन विभाग पहले ही जुर्माना लगा चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद से रेलवे विभाग पेड़ों की कटाई के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने को तैयार नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अंडरपास के कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सीमा में आता है और उस सीमा में आने वाले पेड़ कटवाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की ही है। पीडब्ल्यूडी वन विभाग से एनओसी नहीं ले रहा जिस वजह से उनका निर्माण कार्य अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों के बीच खींचतान में अटका काम

विभागों के बीच खींचतान की वजह से कई माह से काम ठप है। रेलवे ने अंडरपास का रास्ता उखाड़ तो दिया है, लेकिन उसे अधूरा छोड़ देने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग अब मांग कर रहे हैं कि दोनों विभाग जल्द सहमति बनाकर काम को पूरा करें ताकि अंडरपास का लाभ जल्द मिल सके।

अगवानपुर फाटक के पास अंडरपास निर्माण रेलवे कर रहा है, लेकिन जमीन का कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी की सीमा में आता है। उस हिस्से में वन विभाग के पेड़ खड़े हैं। रेलवे विभाग पीडब्ल्यूडी की जमीन पर वन विभाग से एनओसी नहीं ले सकता, क्योंकि जमीन पर मालिकाना हक पीडब्ल्यूडी का है। इस वजह से काम रुका हुआ है।
- राजेंद्र अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता, रेलवे

अंडरपास रेलवे का प्रोजेक्ट है, पीडब्ल्यूडी का नहीं। पीडब्ल्यूडी की कुछ जमीन जरूर परियोजना में आ रही है, लेकिन उसे रेलवे को देने में विभाग तैयार है। ऐसे में वन विभाग से एनओसी लेने और फीस जमा कराने की जिम्मेदारी रेलवे विभाग की ही बनती है।

- अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग

फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में अधर में रुका अगवानपुर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य। स्रोत:पाठक

फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर में अधर में रुका अगवानपुर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य। स्रोत:पाठक- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed