{"_id":"6196a90a8f5e2718b76923bf","slug":"the-civil-surgeon-s-office-was-accused-of-not-fogging-in-the-villages-sonipat-news-rtk6302493119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में फॉगिंग नहीं कराने का आरोप लगा सिविल सर्जन कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में फॉगिंग नहीं कराने का आरोप लगा सिविल सर्जन कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
सिविल सर्जन कार्यालय के गेट पर लोगों संग धरने पर बैठे पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां। संवाद
- फोटो : Sonipat
जिले में लगातार डेंगू के केस मिल रहे हैं। वीरवार को भी 16 नये मरीज मिले हैं। लगातार बढ़ रहे डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गांवों में फॉगिंग नहीं करवाने का आरोप लगाया कर लोगों ने सिविल सर्जन कार्यालय के गेट को बंद करके धरना दिया। सूचना पाकर पहुंची उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को पत्र लिखकर गांवों में फॉगिंग कराने की बात कही, पर लोगों ने उनको ज्ञापन देने की मना कर दिया। डेंगू केसों की समीक्षा करने सोनीपत पहुंची स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सीनियर रीजनल डायरेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े रहे। उप सिविल सर्जन के जाने के बाद लोग सिविल सर्जन कार्यालय के सामने बैठ गए। थोड़ी देर बाद पहुंची डायरेक्टर डॉ. अमरजीत कौर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने कहा कि बहालगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कई दिनों से दूषित पानी भरा हुआ है। फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी का समाधान तक नहीं किया जाता। ऐसे में भट्ठा कॉलोनी के लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर प्रशासन को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। उप स्वास्थ्य केंद्र में जाने के लिए लोगों को दूषित पानी से निकलकर जाना पड़ता है। डेंगू को नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन धरातल पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
शहर और गांव में फॉगिंग की व्यवस्था नहीं कराई
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने कहा कि जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीजों के इलाज के लिए खानापूर्ति कर रहा है। धरातल पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। शहर की कॉलोनियों के साथ खादर क्षेत्र में मरीज लगातार बढ़ रहे है। उसके देखते हुए शहर व गांव में फॉगिंग की व्यवस्था नहीं कराई जा रही। 25 अक्तूबर को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक को ज्ञापन देने के बावजूद फॉगिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोग लगातार डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन लेने के बाद पंचकूला मुख्यालय पहुंचाने का आश्वासन दिया
स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सीनियर रिजनल डायरेक्टर डॉ. अमरजीत कौर ने धरनारत लोगों का ज्ञापन लेने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर शिकायत पर संज्ञान लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी को बहालगढ़ की भट्ठा कॉलोनी में निरीक्षण करने व गांवों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उनके ज्ञापन को पंचकूला मुख्यालय में पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम में डॉ. अमरजीत कौर के अलावा तकनीशियन वाईएस परिहार, पुष्कर सिंह रावत भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल, डेंगू लैब व प्राइवेट अस्पतालों में जाकर निरीक्षण किया।