{"_id":"658880ddbfd906ebd6085bd9","slug":"the-citys-storm-water-will-be-drained-for-rs-1025-crores-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11356-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पौने दस करोड़ से होगी शहर के स्ट्राम वाटर की होगी निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पौने दस करोड़ से होगी शहर के स्ट्राम वाटर की होगी निकासी
Mon, 25 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में स्ट्राम वाटर (बारिश का पानी) की निकासी नहीं होने से लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बारिश होते ही शहर में जगह-जगह पानी भर जाता है। शहरवासी लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके लिए पौने दस करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे शहर में पाइप लाइन बिछाकर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक स्ट्राम वाटर को पहुंचाया जाएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
खरखौदा में कई वर्षों से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। इसके निदान के लिए लाखों रुपये खर्च तो किए गए, लेकिन समस्या खत्म होने की बजाय बढ़ती चली गई। मौजूदा हालात ऐसे हो गए हैं कि खरखौदा की कई सड़कों पर जलभराव है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी तो छोड़िए सामान्य दिनों का पानी भी बाहर नहीं जा पा रहा है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक परियोजना तैयार की थी, जिसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया था। योजना को मुख्यालय से हरी झंडी मिल गई है। अब आने वाले समय में शहरवासियों को स्ट्राम वाटर से होने वाली परेशानी से निजात मिल जाएगी।
बिछेगी पाइप लाइन और बनेगा पंपिंग स्टेशन
जन स्वास्थ्य विभाग ने जो परियोजना तैयार की है, उसके तहत शहर के बस अड्डे के पीछे बने तालाब के पास एक कुआं बनाया जाएगा। जहां पर पंपिंग स्टेशन बनाकर पाइप लाइन के माध्यम से पानी को वाया बाईपास होते हुए मटिंडू चौक, सांपला चौक से आगे ड्रेन तक ले जाया जाएगा। इसमें रोहतक मार्ग, सोनीपत मार्ग और सांपला मार्ग के नाले से भी कनेक्ट किया जाएगा। शहर के अंदर से होकर गुजरने वाली ड्रेन के कच्चे हिस्से को पक्का किया जाएगा। गोपालपुर मार्ग के नालों को एनएच 334-बी को पार करते हुए नगरपालिका की बनी अंडरग्राउंड लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इस पर 9.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद शहर से स्ट्राम वाटर की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। -बसंत कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।