{"_id":"694467dbd21c49d75104cc7c","slug":"the-city-has-been-divided-into-three-zones-to-make-it-clean-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146907-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तीन जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए तीन जोन में बांटा
Fri, 19 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो :08: सोनीपत में शास्त्री कॉलोनी के पास सफाई के बाद एकत्रित किए कूड़े का उठान करते सफाई कर
सोनीपत। शहर समेत निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने टेंडर लगाया है। पुराना टेंडर 15 जनवरी को खत्म हो जाएगा। इससे पहले सितंबर में चार माह के लिए पुराना टेंडर बढ़ाया गया था। निगम ने सफाई व्यवस्था के लिए शहर को तीन जोन में बांटा है। ऐसे में वर्ष 2026 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रयास कर रहा है।
नगर निगम ने इसी साल सितंबर में चार महीने के लिए टेंडर आवंटित किया था। उसके बाद से सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 31 अगस्त को टेंडर खत्म होने से निगम क्षेत्र के 1 से 14 वार्ड में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
15 सितंबर को काम आवंटित होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था फिर पटरी पर लौट आई थी। शहर में 9 मीटर या इससे अधिक चौड़े रोड की सफाई स्वीपिंग मशीन से कराई जा रही है। नगर निगम निगम के पास तीन स्वीपिंग मशीनें हैं।
विज्ञापन
नगर निगम पांच वार्ड में खुद कराएगा सफाई
नगर निगम वर्तमान में वार्ड 15 से 20 में अपने कर्मियों से सफाई करवा रहा है। नगर निगम के पास 300 कर्मचारी हैं। 50 कर्मचारी सरकारी कार्यालयों तो बाकी पांच वार्डों में सफाई करते हैं। नए टेंडर आवंटित होने के बाद नगर निगम के कर्मचारी वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12 व 13 में सफाई करेंगे। इस जोन गुजरने वाले मुख्य मार्गों की सफाई नगर निगम मशीन से करेगा। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई व ड्रेनों की सफाई ठेके पर करवाएगा।
14 वार्डों की सफाई का जिम्मा ठेकेदार के पास
जोन-1 के वार्ड नंबर 3 से 10 तक और जोन-2 के वार्ड नंबर 14 से 20 तक सफाई ठेकेदार के माध्यम से कराई जाएगी। नगर निगम ने दावा किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह टेंडर पांच माह के लिए लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद 15 जनवरी 2026 से नए ठेकेदार पर सफाई कराने की व्यवस्था रहेगी।
शहर में सफाई व्यवस्था जारी रखने के लिए पांच माह के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद 15 जनवरी से नई व्यवस्था जारी हो जाएगी। सफाई व्यवस्था पर हर माह ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।