फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The bus had a capacity of 55, 120 passengers seated, one challaned

बस में थी 55 की क्षमता, बैठाए 120 यात्री, एक का किया चालान

Thu, 19 May 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The bus had a capacity of 55, 120 passengers seated, one challaned
जीटी रोड पर चल रही निजी बसों में यात्रियों का उत्पीड़न हो रहा है। भीषण गर्मी में 55 की क्षमता वाली बस में 115-120 यात्री बैठाए जा रहे हैं। आए दिन ऐसे दर्जनों वाहन जीटी रोड पर गुजरते हैं। मंगलवार रात को 115 यात्री होने पर मुरथल में 10 और को बैठाने का कुछ यात्रियों ने विरोध किया। इस पर बस के स्टाफ ने यात्रियों से हाथापाई की। उन्हें बस से नीचे उतार दिया और किराया भी वापस नहीं दिया। इसको लेकर एक ही कंपनी की दो बसों में घंटों तक हंगामा हुआ। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे निजी कंपनी की दो बसें मुरथल में एक ढाबे पर आकर रुकी। यह बस पानीपत से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और गोरखपुर जा रही थी। 55 यात्रियों की क्षमता वाली बस में 112 और दूसरी में 117 यात्री सवार थे। तीन वाली सीट पर दोगुने यात्रियों को बैठाया गया था। बस के फर्श पर भी यात्री बैठे थे और सीटों के बीच में भी खड़े हुए थे। इससे कई यात्रियों की हालत बिगड़ गई। मुरथल से इन बसों में 15-20 यात्रियों को और बैठाया जाने लगा। उत्तर प्रदेश के ललितपुर के इमरान ने बताया कि कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया। बस के स्टाफ ने विरोध करने वाले कुछ यात्रियों से हाथापाई की। इसके साथ ही बिना किराया वापस दिए उनको बस से नीचे उतार दिया गया। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

डायल-112 और मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर देखा कि बसों में यात्रियों को भरा गया था। उसके बाद परिवहन विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम रात को एक बजे मुरथल पहुंची। टीम को देखते ही एक चालक बस को लेकर भाग गया, जबकि दूसरी बस का चालान कर दिया गया। यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रात को एक बजे हमारी टीम मुरथल पहुंची थी। हमें एक बस मौके पर मिली। उसका चालान कर दिया गया। दूसरी बस को उसका चालक लेकर भाग गया। संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा।
- मानव मलिक, जिला परिवहन अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed