फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The body of a youth found hanging from the noose in the Khizar mausoleum, a three-page suicide note found in a pocket

खिजर मकबरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिला तीन पेज का सुसाइड नोट

Fri, 04 Dec 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth found hanging from the noose in the Khizar mausoleum, a three-page suicide note found in a pocket
सोनीपत। शहर के जटवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले युवक का शव घर के पास खिजर मकबरे में पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। युवक घर से दो माह से गायब था। युवक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने आत्महत्या का कारण पत्नी के अवैध संबंध बताया है। पुलिस ने युवक की बहन की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक प्रकाश गौतम पर उसकी पत्नी ने दो माह पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा रखा था।
विज्ञापन

सिटी थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि जटवाड़ा में खिजर के मकबरा परिसर में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान प्रकाश गौतम के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई दीपक गौतम ने पुलिस को बताया कि प्रकाश गौतम की पत्नी के संबंध ठरू के व्यक्ति से हैं। इसको लेकर घर में झगड़ा होता था। करीब दो माह पहले उसकी पत्नी ने तेज प्रकाश व अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह गायब था। शुक्रवार को उसका शव लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक की बहन रितू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा, पूजा के भाई प्रवीन, बहन व बहन की लड़की, ठरू के सुरेंद्र व दो अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा : प्रकाश ने लिखा है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध ठरू के युवक से थे। ससुराल वाले भी पूजा का साथ देते थे। पूजा को सबक सिखाने के लिए कुछ दिन के लिए बाहर चला गया था। वापस लौटा तो पूजा के संबंध कई लोगों से हो चुके थे। अन्य कई महिलाएं भी उसके साथ थी। यह सब मिलकर धमकी दे रहे थे। मुझे लगातार उत्पीड़न किया, इससे तंग होकर मैं दुनिया को अलविदा कह रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बहन का आरोप : जटवाड़ा का मकान हड़पने को की हत्या
प्रकाश गौतम की बहन व मां ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। जटवाड़ा में उनका मकान उसकी मां को ताऊ ने वसीयत में दिया था। मां उसको तीनों भाइयों को देना चाहती थी, जबकि पूजा, उसका प्रेमी व मायके वाले मकान को हथियाना चाहते थे। इन्होंने मिलकर पिछले दिनों मां व अविवाहित बहन को पीटकर घर से निकाल दिया था। वह किराये पर रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि अब मकान हथियाने के लिए ही हत्या कर शव को लटकाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई ईंटों पर बैठकर कैसे आत्महत्या कर सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला है। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। परिवार के लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट को राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा।
-चांद सिंह, चौकी प्रभारी, ओल्ड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed