{"_id":"66424807fea5779b7f0fc278","slug":"the-ambulance-carrying-the-pregnant-woman-broke-down-another-one-was-called-for-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118226-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस हुई खराब, दूसरी मंगवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस हुई खराब, दूसरी मंगवाई
Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल से गर्भवती को लेकर खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रही एंबुलेंस गीता भवन चौक के नजदीक पर खराब हो गई। चालक ने अपने स्तर पर एंबुलेंस स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं चल सकी। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान व राहगीरों ने एबुलेंस को धक्का लगाकर सड़क किनारे लगवाया। कुछ देर बाद दूसरी एंबुलेंस के आने पर गर्भवती को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
गांव थरिया निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा ज्यादा होने के कारण सोमवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल से रेफर किया गया था। इसके बाद उन्हें बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के लिए ले जाया जा रहा था। जब एंबुलेंस गीता भवन चौक के नजदीक पहुंची तो एंबुलेंस में तकनीकी खराब आने से झटका लेकर रूक गई। इसके बाद चालक ने एंबुलेंस को चलाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो सकी। गर्भवती के साथ मौजूद दूसरी महिला ने बताया कि नागरिक अस्पताल से खानपुर भेजा गया है, लेकिन एंबुलेंस खराब होने से उन्हें परेशानी हुई। एंबुलेंस की समय पर मरम्मत कराई जानी चाहिए। अगर शहर से दूर एंबुलेंस खराब हो जाती तो मुश्किल हो सकती थी।
वर्जन
गीता भवन चौक के पास एंबुलेंस की कल्च प्लेट खराब हो गई थी। जिसकी वजह से एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो सकी। दूसरी एंबुलेंस भेजकर गर्भवती को मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन।