{"_id":"68c71c1e7f223c70ab01045f","slug":"the-aim-is-to-reach-the-government-schemes-to-the-villagers-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142252-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना उद्देश्य
Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की खेड़ी गुज्जर शाखा की ओर से जफरपुर गांव में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के डीजीएम टीसी मीणा मुख्य अतिथि रहे।
डीजीएम ने कहा कि बैंक का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचित वर्ग तक किफायती और उपयोगी वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है। इसके तहत बैंक खाते, बचत, ऋण और बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग व एप से न केवल नकदी-आधारित अर्थव्यवस्था डिजिटल रूप ले रही है, बल्कि इससे वित्तीय असमानता भी कम होगी। रोहतक क्षेत्रीय प्रमुख अजय दुआ ने वित्तीय समावेशन को आर्थिक सशक्तिकरण, जोखिम प्रबंधन और बचत-निवेश से जोड़ा।
विज्ञापन
वहीं मुख्य प्रबंधक अनिल नेहरा ने कहा कि यह पहल लोगों को मुख्यधारा से जोड़ती है। खेडी गुज्जर शाखा प्रबंधक अरुण कुमार तहलान ने अतिथियों व ग्रामीणों का आभार जताया।