फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The administration did not wake up even after confirmation of dengue patients in four colonies

Sonipat News: चार कॉलोनियों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि पर भी नहीं जागा प्रशासन

Mon, 16 Sep 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
The administration did not wake up even after confirmation of dengue patients in four colonies
सोनीपत। डेंगू का डंक शहर की चार कॉलोनियों के लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसके बावजूद विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बारिश के बाद भी कॉलोनियों में कई दिन तक सड़कों पर पानी भरा रहता है। कॉलोनियों के लोग नगर निगम अधिकारियों से पानी निकासी की मांग करते रहते हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में लोग बीमार हो रहे हैं। साफ पानी में डेंगू का लार्वा पनपने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

डेंगू के अब तक 36 मरीज मिल चुके हैं। इनमें विशाल नगर, वेस्ट रामनगर, गोपाल नगर व नरेंद्र नगर में ये मरीज मिले हैं। नगर निगम की लापरवाही के कारण डेंगू फैल रहा है। इसमें बारिश भी आफत बनती दिख रही है। सब्जी मंडी के पास ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी निकासी काे लेकर सबसे ज्यादा बुरा हाल है। यहां बेशक डेंगू का कोई मरीज नहीं है, लेकिन सड़कों पर पानी भरने के कारण मच्छर ज्यादा पनप रहे हैं। शहर में जगह-जगह गलियों व सड़कों पर गड्ढे हैं। इनमें बारिश का पानी भरा रहता है। इनमें निकासी की कोई संभावना नहीं है। इसमें मच्छर का लार्वा पैदा होता है। यदि इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह समस्या गंभीर रूप से ले सकती है।
विज्ञापन

बोले शहरवासी
सड़कों पर बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है। साफ पानी में मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद पानी की निकासी को कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमएल बजाज

सफाई के नाम पर निगम प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। बारिश में गलियों में पानी भरा है। पानी निकासी करवाने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन निगम से कोई टीम कॉलोनी में नहीं पहुंची।
- कृष्णा चावला

कॉलोनी में मच्छरों की भरमार है। निगम प्रशासन की तरफ से न नालों की सफाई की जा रही और न ही फॉगिंग कराई जा रही है।
- नरेंद्र सिंह

कॉलोनी में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, लेकिन सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कई गलियों में पानी भरा रहता है। इसमें मच्छर पनपने की आशंका रहती है।
- रमेश हुड्डा

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंच रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से फॉगिंग कराने में लापरवाही की जा रही है। गलियों में भर रहे पानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

- शोभाराम

आठ वर्ष में मिले डेंगू के मरीज
वर्ष केस
2017 54
2018 22
2019 12
2020 15
2021 1013
2022 315
2023 332
15 सितंबर तक 36

बारिश के चलते सड़क पर पानी भर जाता है। इसकी निकासी के जल्द प्रयास शुरू कर दिए जाते हैं। पुरानी कॉलोनियों में पानी निकासी के लिए कर्मचारी लगा रखे हैं। शिकायत मिलने के बाद निकासी करा दी जाती है।
- विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घर-घर लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों को नोटिस थमाए जा रहे हैं।
- डॉ. मनजीत राठी, मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed