फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused who conspired to murder father and son was arrested.

Sonipat News: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में षड्यंत्र रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The accused who conspired to murder father and son was arrested.
फोटो : 24: आरोपी राहुल। स्रोत: पुलिस - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में जिला कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। (डीआईपीआरओ)
खरखौदा। शहर के बाईपास के थाना कला चौक के पास बाइक पर सोनीपत कोर्ट में पेशी पर जा रहे पिता-पुत्र की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल खरखौदा का रहने वाला है। उस पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है।
विज्ञापन

राहुल ने ही हमलावरों को अपनी आईडी पर सेल्फ ड्राइव स्कॉर्पियो गाड़ी किराये पर दिलवाई थी। गोपालपुर के बुजुर्ग बुधराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 अक्तूबर को उनका पोता मोहित व बेटा धर्मबीर बाइक पर सवार होकर सोनीपत कोर्ट में पेशी के लिए निकले थे। थाना कलां फ्लाईओवर पर स्कार्पियो गाड़ी सवार हत्यारोपियों ने उनके पोते और बेटे की हत्या कर दी थी। स्कार्पियो से उतरे खरखौदा के मोहित व हुमायूपुर हाल खरखौदा के मनीष ने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। बुधराम ने आरोप लगाया था कि यह वारदात रंजिशन की गई है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में एसएयूजी, सोनीपत की टीम ने दो आरोपी खरखौदा के देवराज, बवाना, दिल्ली के रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब एसआई मनदीप ने तीसरे आरोपी खरखौदा के राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed