फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ten acres crops got spoiled, the farmer hanged himself in the field.

दस एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर उगाईं फसलें खराब हुईं तो किसान ने खेत में फंदा लगा दी जान

Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ten acres crops got spoiled, the farmer hanged himself in the field.
विकास का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गांव गढ़ी बाला में जिम ट्रेनर का शव खेत में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों का कहना है कि जिम ट्रेनर ने भाई के साथ मिलकर 10 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती की थी। इस बार बारिश ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिसके चलते वह परेशान था। अंदेशा है कि इसी के चलते उसने जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव गढ़ी बाला का विकास उर्फ मोनू (27) दिल्ली में जिम ट्रेनर था। इसके साथ ही वह अपने भाई प्रवेश के साथ मिलकर गांव में खेती-किसानी भी करता था। दोनों भाइयों ने गांव में करीब 10 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर धान, कपास व बाजरे की फसल लगाई थी। इस बार लगातार बारिश से फसल पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा था। जिसके चलते विकास काफी परेशान था। वह शुक्रवार देर शाम घर से निकला। उसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों को शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि सतीश के खेत में विकास का शव फंदे पर लटका है। जिस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद मां ने संघर्ष के बाद किया लालन-पालन
गांव के निवर्तमान सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि विकास शुरुआत से ही होनहार पहलवान था। पिता रामकिशन की मौत के बाद उसकी मां ने काफी संघर्ष से बेटों का लालन-पालन किया। विकास गांव में खेतीबाड़ी के साथ ही जिम में युवाओं को ट्रेनिंग भी देता था। उसका करीब पांच माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भाई के बयान पर की कार्रवाई
मामले में जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रवेश के बयान पर कार्रवाई की गई है। प्रवेश ने पुलिस को बताया है कि बारिश से प्रभावित हुई फसल के चलते वह काफी परेशान था। घर में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। उन्हें अंदेशा है कि फसल में नुकसान के चलते ही उसने यह कदम उठाया है।

वर्जन
युवक का शव खेत में फंदे पर लटका मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना है कि बारिश से फसल प्रभावित होने के बाद वह परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed