फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   teenager kidnapped and gang-raped by three youths

घर के पास से किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 24 Feb 2020 08:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
teenager kidnapped and gang-raped by three youths
किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
कुंडली (सोनीपत)। थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार तीन युवक उसके घर के बाहर से उसके चेहरे पर स्प्रे मारकर उसे बेसुध कर कार में अगवा कर ले गए। बाद में आरोपियों ने उसे केजीपी के पास छोड़ दिया और भाग निकले। किशोरी ने एक राहगीर की मदद से परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद उसे घर लाया गया। लड़की के परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया। साथ ही घटनास्थल की निशानदेही कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके देव स्थल पर शनिवार रात को कीर्तन किया जा रहा था। उसकी पत्नी व बेटी देव स्थल पर गई थी। जिस पर शनिवार रात करीब दस बजे उसकी दूसरी 14 वर्षीय बेटी भी देवस्थल पर जाने के लिए घर से निकली थी। देवस्थल उनके घर से कुछ दूरी पर ही था। इसी बीच जब उसकी बेटी घर से थोड़ा आगे गई तो एक युवक ने उससे पास के गांव जाने का रास्ता पूछा। उसकी बेटी ने बताया कि जब वह युवक को रास्ता बता रही थी तो इसी दौरान उसने उसके चेहरे पर कोई स्प्रे डाल दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। उसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर पास के गांवों में खेतों की तरफ ले गए। वहां खेत में ले जाकर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी केजीपी के निकट उतारकर फरार हो गए। कई घंटे घर से बाहर रहने के बाद किशोरी ने एक राहगीर के मोबाइल से अपने परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर घर पहुंचे। घर जाने के बाद किशोरी ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जहर खुरानी, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जुटाए सबूत
पुलिस ने मामले में युवकों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए किशोरी द्वारा बताए गए घटनास्थल से भी सबूत जुटाए है। एफएसएल की टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस टीम मामले को लेकर हर पहलु से जांच कर रही है। इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
व्यक्ति ने मामले की शिकायत दी थी। जिस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लड़की का मेडिकल कराने के साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। तीनों युवकों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
-रविंद्र कुमार, कुंडली थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed