फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager dies due to collision with high speed Scorpio

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो में सवार 13 वर्षीय बच्चे की मौत

Mon, 01 Nov 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to collision with high speed Scorpio
जीटी रोड पर मां काली मंदिर बड़ी के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो में सवार पति-पत्नी, उनका बेटा व भतीजा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां भतीजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। ऑटो चालक की शिकायत पर थाना बड़ी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पानीपत के नांगल खेड़ी निवासी ऑटो चालक नूरहसन ने बताया कि रविवार को वह अपने ऑटो में पत्नी सलमा, बेटे शाहरुख व अपने भाई के बेटे 13 वर्षीय अरमान के साथ गन्नौर अपनी ससुराल जा रहा था। बड़ी में मां काली मंदिर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी और फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसके भतीजे अरमान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed