Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers' union supports DCRUST employees' strike

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी के कर्मचारियों के धरने को शिक्षक संघ का समर्थन

Thu, 04 Dec 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers' union supports DCRUST employees' strike
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार को धरना दे रहे कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने भी समर्थन दिया। संघ के प्रधान अजय डबास ने आश्वासन दिया कि वह प्रत्येक परिस्थिति में कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कुलपति की ओर से कर्मचारियों के धरने को औचित्यहीन बताए जाने की निंदा की।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के प्रधान आनंद राणा ने बताया कि धरने पर वही कर्मचारी बैठे हैं जो सभी फाइलों पर नियम अंकित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय का स्तर हर क्षेत्र में नीचे जा रहा है। सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को उनके हकों से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति स्वयं विश्वविद्यालय के अधिनियमों के विपरीत कार्य कर रहे हैं। इसकी जानकारी पहले भी सरकार को दी गई है। दो साल से विवि में किसी भी कर्मचारी की पदोन्नति नहीं हुई है। 50 से अधिक कर्मचारी पदोन्नत के पात्र हैं। शोधार्थियों के मामलों में भी कुलपति अनावश्यक रूप से अड़चन डाल रहे हैं।
आरोप है कि कुलपति कार्यालय में एक डिप्टी रजिस्ट्रार की नियुक्ति की गई है जो विश्वविद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार का नियमित कार्य नहीं करते। डिप्टी रजिस्ट्रार का पद अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद भी कुलपति ने उक्त अधिकारी को कोई कार्यभार नहीं सौंपा।

जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। धरने में प्रवेश त्यागी, राजेश, नीरज, राज सिंह, भूपेंद्र, दिनेश दहिया, राजकुमार शर्मा, उषा बत्रा, अनुराधा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed