फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taxi carrying couple returning from Canada collided with truck, driver killed, couple injured

Sonipat News: कनाडा से लौटे दंपती को लेकर आ रही टैक्सी ट्रक से टकराई, चालक की मौत, दंपती घायल

Sun, 07 May 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Taxi carrying couple returning from Canada collided with truck, driver killed, couple injured
राई। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास ट्रक में टैक्सी के टकराने से चालक की मौत हो गई और कनाडा में बच्चों से मिलकर लौटे दंपती घायल हो गए। दंपती ने कनाड़ा से आने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब के लुधियाना जाने के लिए टैक्सी ली थी। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित जीके स्टेट निवासी अशोक कुमार हीरा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि कनाडा में उनके बच्चे रहते हैं। वह पत्नी इंद्राणी के साथ अपने बच्चों से मिलने के लिए कनाडा गए हुए थे। वह चार मई की रात को फ्लाइट से कनाडा से दिल्ली के लिए चले थे। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले ही पंजाब के लिए लुधियाना के लिए टैक्सी बुक की हुई थी। उनको लुधियना से लेने के लिए चालक अमनदीप सिंह दिल्ली आए थे। वह अमनदीप सिंह की टैक्सी से लुधियाना के लिए चल दिए। जब वह बहालगढ़ में फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक अमनदीप सिंह की मौत हो गई और वह तथा उनकी पत्नी इंद्राणी हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। बाद में उनको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अशोक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक के शव को नागरिक अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed