फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tanker driver crushed two laborers sleeping on the road, died

सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को टैंकर चालक ने कुचला, मौत

Mon, 07 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tanker driver crushed two laborers sleeping on the road, died
जीटी रोड स्थित बीसवां मील चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम करने के बाद सड़क पर सो रहे दो मजदूरों को पानी के टैंकर के चालक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा टैंकर को पीछे करते हुए हुआ। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला खगड़िया के गांव गवाश निवासी लालचू सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार के पास काम करते हैं। फिलहाल ठेकेदार बीसवां मील चौक के पास फ्लाईओवर व सड़क का निर्माण कर रहा है। उसके साथ ही बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के गांव श्रीपुरपासा निवासी उसका मौसा सिकंदर और गांव नैथमिसिम का गुड्डू भी अन्य साथियों के साथ काम कर रहे थे। शनिवार रात दस बजे काम खत्म करने के बाद वे बीसवां मील के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सो गए थे। इस फ्लाईओवर पर अभी वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। रात में करीब साढ़े 11 बजे उसे किसी वाहन के स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि चालक अपने टैंकर को पीछे कर रहा था। उसने लापरवाही से बिना देखे टैंकर को पीछे किया। इससे उसके टैंकर के नीचे आने से उसका मौसा सिकंदर व एक अन्य मजदूर गुड्डू बुरी तरह से घायल हो गए। हमारे शोर मचाने पर चालक टैंकर लेकर भाग गया। जिस पर उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को मुरथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने दोनों को सामान्य अस्पताल सोनीपत रेफर कर दिया। सामान्य अस्पताल में गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिकंदर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाने पर सिकंदर ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने लालचू सिंह के बयान पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस राजस्थान नंबर के टैंकर के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
बीसवां मील के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर टैंकर को पीछे करते हुए उसकी चपेट में आने से वहां सो रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed