{"_id":"64418ed10c745254210aa8b7","slug":"take-immediate-action-on-the-violation-of-the-rights-of-scheduled-castes-dr-ravindra-sonipat-news-c-17-1-129111-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के अधिकारों के हनन पर तुरंत करें कार्रवाई : डॉ. रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के अधिकारों के हनन पर तुरंत करें कार्रवाई : डॉ. रविंद्र
Fri, 21 Apr 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करते हरियाणा अनुसूचित
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल संकल्पित हैं कि किसी भी स्थिति में अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। इसके लिए हरियाणा अनुसूचित आयोग का गठन किया गया है, जिसके पास अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए पर्याप्त शक्तियां मौजूद हैं। यह बातें हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला ने कही। वह वीरवार को सोनीपत का दौरा करके विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि अनूसूचित जाति के अधिकारों के हनन व उत्पीड़न संबंधी कोई मामला सामने आता है तो संबंधित अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। इस दौरान डॉ. बलियाला ने बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना की समीक्षा की। जिस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि 2022-2023 के दौरान कुल 1002 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 319 को योजना का लाभ दिया गया। योजना के तहत 1.80 लाख रुपये आय वाले लोगों को लाभ दिया जाता है। चेयरमैन ने आवेदकों व लाभार्थियों में अनुसूचित जाति के लोगों का आंकड़ा अलग से प्रेषित करने के निर्देश दिए। ताकि पोर्टल खुलने पर लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाए।
दूसरी योजना की समीक्षा करते हुए डॉ. बलियाला ने अस्पृश्यता को खत्म करने के लिए ग्रामीण अंचल के शिक्षण संस्थानों में यह आयोजन करवाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आवंटित किया जाने वाला बजट निर्धारित वित्त वर्ष में ही खर्च होना चाहिए। बच्चों को डिबेट सेमिनार के माध्यम से पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी जाए। जन सुनवाई के तहत गांव निजामपुर खुर्द की ग्राम पंचायत ने बीपीएल बस्ती में पेयजल की समस्या बताई। साथ ही कई लोगों की विभिन्न समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसका सात दिन के अंदर अनुपालन रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। उन्होंने मांग की कि जिला कल्याण अधिकारी की नियमित तौर पर व्यवस्था करवाई जाए। इस दौरान हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उप चेयरमैन बिजेंद्र बड़गुजर, सदस्य मीना नरवाल, पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन, एसडीएम राकेश संधू, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा व मनीष नरवाल मौजूद रहे।