{"_id":"61e70eee92368b54211d7469","slug":"suryadev-hiding-in-the-clouds-cold-wave-is-trembling-sonipat-news-rtk6360950143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का सितम जारी : बादलों में लुकाछिपी करते रहे सूर्यदेव, हाड़ कंपा रही शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का सितम जारी : बादलों में लुकाछिपी करते रहे सूर्यदेव, हाड़ कंपा रही शीतलहर
विज्ञापन
बटन फैक्टरी मार्केट में कड़ाके की सर्दी के बीच अलाव जलाकर हाथ सेंकते दुकानदार। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। ठंड का सितम लगातार जारी है। पहाड़ों में जारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट मेें हैं। जिले में कई दिनों से प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। जिससे लोग बेहाल हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी तक मौसम के सर्द बने रहने की संभावना है। 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और आकाश में बादल छाए रहेंगे। 22 से 24 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
जिले में मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन सर्दी से निजात नहीं मिल सकी। लोग घर की चहारदीवारी के भीतर भी ठिठुरते रहे। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
गेहूं उत्पादक किसानों के खिले चेहरे
मौसम में आया बदलाव व बढ़ती ठंड से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि बढ़ती ठंड से गेहूं की फसल की ग्रोथ बेहतर होगी। इससे बंपर पैदावार होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रहेगी, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोहरे का असर कई दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले मेें चल रही शीतलहर से ठंड बढ़ रही है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत