फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suryadev hiding in the clouds, cold wave is trembling

ठंड का सितम जारी : बादलों में लुकाछिपी करते रहे सूर्यदेव, हाड़ कंपा रही शीतलहर

Wed, 19 Jan 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Suryadev hiding in the clouds, cold wave is trembling
बटन फैक्टरी मार्केट में कड़ाके की सर्दी के बीच अलाव जलाकर हाथ सेंकते दुकानदार। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। ठंड का सितम लगातार जारी है। पहाड़ों में जारी बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट मेें हैं। जिले में कई दिनों से प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही है। जिससे लोग बेहाल हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 24 जनवरी तक मौसम के सर्द बने रहने की संभावना है। 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और आकाश में बादल छाए रहेंगे। 22 से 24 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को भी दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन सर्दी से निजात नहीं मिल सकी। लोग घर की चहारदीवारी के भीतर भी ठिठुरते रहे। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन

गेहूं उत्पादक किसानों के खिले चेहरे
मौसम में आया बदलाव व बढ़ती ठंड से गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि बढ़ती ठंड से गेहूं की फसल की ग्रोथ बेहतर होगी। इससे बंपर पैदावार होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। घना कोहरा छाने से दृश्यता कम रहेगी, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोहरे का असर कई दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले मेें चल रही शीतलहर से ठंड बढ़ रही है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed