{"_id":"6a1464a24f7f9c4af8008887","slug":"survey-team-arrived-to-check-the-cleanliness-of-the-city-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154511-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर की स्वच्छता परखने पहुंची सर्वेक्षण टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर की स्वच्छता परखने पहुंची सर्वेक्षण टीम
Mon, 25 May 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 May 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण करने पहुंची टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत खरखौदा शहर में सर्वेक्षण टीम पहुंच चुकी है। टीम शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही है। इसके साथ ही लोगों से सीधे बातचीत कर ऑनलाइन फीडबैक भी ले रही है।
सर्वेक्षण के दौरान टीम 24 सवालों के आधार पर लोगों से जानकारी जुटा रही है। इसमें घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था, नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और शहर में फैली गंदगी से जुड़े सवाल शामिल हैं। लोगों के जवाबों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
इन सवालों के आधार पर नगर पालिका खरखौदा की स्वच्छता रैंकिंग तय होगी। शहर की मौजूदा स्थिति कई जगहों पर सवाल खड़े कर रही है। शहर के सार्वजनिक शौचालय पानी की कमी के चलते बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
कई स्थानों पर नगर पालिका की ओर से कूड़ा न डालने के बोर्ड लगाए गए हैं पर उन्हीं स्थानों पर कूड़े के ढेर हैं। कई गलियों और नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।