फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sun and shade play during the day, clouds rain in the evening

Sonipat News: दिन में धूप-छांव का खेल, शाम बरसे बदरा

Wed, 28 Aug 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Sun and shade play during the day, clouds rain in the evening
सोनीपत। जिले में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। शाम होते ही आसमान घने काले बादलों से घिर आया और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक जमकर हुई बारिश से शहर की सड़कों व गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी 24 घंटे तक अच्छी बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बुधवार तड़के ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। सुबह करीब चार बजे जिले के अधिकतर क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के बाद दिनभर धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को आंशिक राहत मिली। शाम होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा और आसमान पर छाए मेघ बरसने लगे। आधे घंटे की बारिश से शहर के गीता भवन चौक, मामा भांजा चौक, कालूपुर चूंगी, मुरथल रोड, बस अड्डा के पास सहित विभिन्न मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक से डेढ़ फुट तक पानी भरने से कई सड़कें तालाब बनी रही। बारिश के बीच कई वाहन बंद पड़ गए। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगस्त माह की तरह ही सितंबर माह में भी मानसून सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन


बारिश से किसानों को मिली राहत

मौसम के बदले मिजाज व बारिश से किसानों को राहत मिली है। नियमित अंतराल पर हो रही बारिश से ज्वार, बाजारा जैसे हरे चारे की फसलों को फायदा पहुंच रहा है, वहीं धान उत्पादक किसानों का सिंचाई का खर्च भी कम हुआ है। बारिश से धान की फसल की बेहतर ग्रोथ होने की उम्मीद है। जिले में करीब 90 हजार हैक्टेयर भूमि में धान की रोपाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
जिले में दिन भर खिली धूप से जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि तड़के व शाम को हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 32.9 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही।


दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। अगस्त माह के अंतिम दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। सितंबर माह में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed