फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sumit Antil wins gold with new Para World and Asian records

Sonipat News: नए पैरा विश्व और एशियन रिकॉर्ड के साथ सुमित आंतिल ने जीता सोना

Thu, 26 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sumit Antil wins gold with new Para World and Asian records
सोनीपत। चीन के हांगझोऊ में आयोजित हो रहे पैरा एशियन गेम्स में बुधवार को गांव खेवड़ा के लाडले सुमित आंतिल ने नए विश्व व एशियन रिकाॅर्ड के साथ शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने एक बार फिर से देश व प्रदेश का मान बढ़ाते हुए 73.29 मीटर भांला फेंककर अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया है। सुमित ने अपने तीसरे प्रयास में इस उपलब्धि को प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सुमित आंतिल ने एफ-64 भाला फेंक स्पर्धा में 73.29 मीटर भाला फेंककर अपने पुराने रिकॉर्ड 70.83 मीटर में सुधार कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले उन्होंने पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 70.83 मीटर भाला फेंक अपने पुराने रिकॉर्ड 70.17 मीटर में सुधार किया था। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। गांव पहुंचने पर लाडले का स्वागत किया जाएगा। वह पहले ही 2024 पेरिस पैरालंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं। खेवड़ा का यह लाडला टोक्यो पैरालंपिक में भी देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख चुका है। उन्होंने तब भी रिकार्ड 68.55 मीटर भाला फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed