{"_id":"60b28c9a8ebc3e6e7e6471c9","slug":"suicide-medical-store-owner-fear-of-corona-and-black-fungus-sonipat-news-rtk6106448156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कोरोना व ब्लैक फंगस के डर से मेडिकल स्टोर मालिक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कोरोना व ब्लैक फंगस के डर से मेडिकल स्टोर मालिक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Sun, 30 May 2021 11:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:30 AM IST
सार
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मुझे एक माह से कोरोना और ब्लैक फंगस को लेकर अजीब डर लगा रहा था। मैं इसी डर से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे घरवालों को तंग न करें। मेरा परिवार मुझे बहुत प्यार करता है। मृतक माडल टाउन का रहने वाला था।
विज्ञापन
बरामद सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के मॉडल टाउन के रहने वाले मेडिकल स्टोर मालिक ने कोरोना और ब्लैग फंगस के डर से शनिवार सुबह मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मालगाड़ी के लोको पायलट की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। उसमें लिखा था कि वह कोरोना व ब्लैक फंगस के डर से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन के रहने वाले ओमसिंह (67) का कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास ओम मेडिकल स्टोर था। वह शनिवार सुबह परिजनों को बताए बिना घर से बाहर निकल गए और रोहतक रोड आरओबी के पास मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मृतक ओमसिंह के कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें कोरोना व ब्लैक फंगस होने के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
एक महीने से डर लगा है, कोरोना व ब्लैक फंगस न हो जाए
मेडिकल स्टोर मालिक ओम सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं ओमसिंह मॉडल टाउन सोनीपत का रहने वाला हूं। पिछले करीब एक महीने से मेडिकल स्टोर में मुझे अंदर ही अंदर अजीब डर लग रहा है कि कोरोना व ब्लैक फंगस न हो जाए। मैंने यह बात घर वालों से कभी नहीं बताई और उनको सिंपल टेंशन ही बताता रहा। मैं इसी डर के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। कृपया मेरे परिवार को किसी भी तरह से तंग न किया जाए। मेरा पूरा परिवार मुझे प्यार करता है।
विज्ञापन
एक माह से कोरोना व ब्लैक फंगस के डर से परेशान मेडिकल स्टोर मालिक ओम सिंह ने मालगाड़ी से आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोको पायलट से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। - महावीर सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी