फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sugarcane weighs less in cooperative sugar mill, farmers created a ruckus

सहकारी चीनी मिल में कांटे पर गन्ने का तोल हुआ कम, किसानों ने किया हंगामा

Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighs less in cooperative sugar mill, farmers created a ruckus
सहकारी चीनी मिल में कांटे पर गन्ने के तोल में गड़बड़ी होने पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Sonipat
सहकारी चीनी मिल में गन्ने का तोल हुआ कम, किसानों का हंगामा
विज्ञापन

किसानों का आरोप, मिल में कांटे पर प्रति ट्राली 10 क्विंटल हुआ वजन कम
प्रबंध निदेशक को शिकायत करने के बाद बारिश में कांटे पर शॉर्ट सर्किट होने से वजन में कमी आने की जानकारी मिली
प्रबंध निदेशक ने तुरंत दूसरे कांटे को चालू कराया और पुराने कांटे पर हुए शॉर्ट सर्किट की समस्या दूर कराई
फोटो 25: सहकारी चीनी मिल में कांटे पर गन्ने के तोल में गड़बड़ी होने पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सहकारी चीनी मिल में कांटे पर गन्ने की तोल में गड़बड़ी होने के विरोध में बुधवार को किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि कांटे पर प्रति ट्राली 10 क्विंटल कम तोल किया जा रहा है। मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी को शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी कांटे पर पहुंचे, वहां पता चला कि कांटे पर शॉर्ट सर्किट की वजह से तकनीकी खराबी आने के कारण गड़बड़ी हो गई थी। इस दौरान दूसरे कांटे पर तोल शुरू कराया गया।
भारतीय किसान पंचायत के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि वह बुधवार सुबह सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लेकर मिल में कांटे पर गए थे। उसने कांटे पर ट्राली में भरे गन्ने का वजन कम मिलने के बाद तोल में गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दूसरे कांटे पर गन्ने का तोल किया तो वह तोल में गड़बड़ी का मामला संज्ञान में आया। इस पर कांटे पर तैनात कर्मचारी से गन्ने के तोल में आई गड़बड़ी का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद किसानों ने तोल में हुई गड़बड़ी को लेकर लेकर विरोध किया और प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी से मिलकर मामले की शिकायत की। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। वहीं प्रबंध निदेशक जितेंद्र जोशी कांटे पर जांच करने पहुंचे तो वहां जानकारी लेकर पता लगा कि बारिश की वजह से कांटे पर शॉर्ट सर्किट होने के कारण तोल में गड़बड़ी हुई थी। इसके बाद कांटे को बंद कर दिया गया था। दूसरे कांटे पर गन्ने का तोल शुरू कर दिया था। शॉर्ट सर्किट की समस्या को दूर करते हुए दोबारा से कांटा चालू कर दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र कुमार के अलावा अशोक मुंडलाना, विकास गोपालपुर, राजबीर, नागेंद्र, सचिन, संजय समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार सुबह बारिश में कांटे पर शॉर्ट सर्किट होने से तकनीकी खराबी हो गई थी। जिससे गन्ने की तोल करते हुए वजन में कमी आने की जानकारी मिली। इस पर तुरंत दूसरे कांटे को चालू कराया और पुराने कांटे पर हुई शॉर्ट सर्किट की समस्या को दूर करा दिया गया है। -जितेंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed