{"_id":"61ec42c13f5e4b546e1c2339","slug":"successful-trial-of-second-oxygen-plant-in-civil-hospital-will-start-soon-sonipat-news-rtk636433083","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का सफल ट्रायल, जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का सफल ट्रायल, जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट में ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों व कंपनी की टीम संग उप चिकित्सा ?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में शनिवार दोपहर बाद दूसरे ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल सफल हो गया है। प्लांट की ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने के लिए एल एंड टी कंपनी की टीम चंडीगढ़ से शनिवार सुबह अस्पताल पहुंची थी। कंपनी के कर्मचारी ऑक्सीजन प्लांट चलाने के लिए शनिवार दोपहर तक मशीन स्थापित करने में जुटे रहे।
प्लांट से ऑक्सीजन की शुद्धता जांच करने के लिए टीम ने सैंपल भी लिए हैं, जिनको जांच कराने के लिए दिल्ली व गुरुग्राम स्थित लैब में भेजा जाएगा। 1000 एलपीएम का प्लांट चालू होने से ऑक्सीजन उत्पादन में जिला नागरिक अस्पताल आत्मनिर्भर होगा। अब बाजार से ऑक्सीजन खरीदने के लिए आवश्यकता नहीं होगी।
जिला अस्पताल में 1.66 करोड़ से 1000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। 3 जनवरी को गुजरात की एलएंडटी कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए मशीनें भेज दी थीं। इसका बजट कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एचडीएफसी बैंक की ओर से दिया जाएगा। प्लांट शुरू होने के बाद यहां रोजाना 200 सिलिंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा। अस्पताल के सभी वार्डों में इसकी आपूर्ति दी जाएगी। बड़ा प्लांट शुरू होने से अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन शुद्धता जांच के लिए सैंपल भरे
ट्रायल प्रक्रिया पूरी के लिए शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टीम पहुंची थी। करीब छह घंटे तक चले कार्य के बाद शनिवार दोपहर बाद टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की ट्रायल प्रक्रिया को पूरा किया। अब प्लांट को कभी भी चालू कर दिया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल सफल होने के बाद उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप लठवाल ने निरीक्षण किया और टीम को बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी।
सात माह पहले चालू किया था 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट
सामान्य अस्पताल में सात माह पहले 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। उस प्लांट से रोजाना 40 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाते हैं। अब दूसरे प्लांट को चलाने के लिए ट्रायल प्रक्रिया को शनिवार दोपहर बाद पूरा कर लिया गया है। प्लांट चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल शाखा की ओर से पावर सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभाग को 50 लाख पहले ही जारी किए जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पावर सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू होगा।
-
वर्जन
अस्पताल में शनिवार को दूसरे ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के लिए ट्रायल प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ट्रायल प्रक्रिया के लिए यहां चंडीगढ़ से टीम पहुंची थी। ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने के लिए टीम को शनिवार को छह घंटे लगे। पावर सब स्टेशन लगने के बाद प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक