{"_id":"65a17c6edd4fad7530056cc6","slug":"subsidized-urea-found-in-warehouse-three-samples-taken-from-two-factories-also-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12308-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोदाम में मिला सब्सिडी वाला यूरिया, दो फैक्टरी में भी लिए तीन नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोदाम में मिला सब्सिडी वाला यूरिया, दो फैक्टरी में भी लिए तीन नमूने
Fri, 12 Jan 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। प्याऊ मनियारी से नाथूपुर रोड स्थित गोदाम में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय केंद्र सरकार के उड़नदस्ते ने छापा मारकर करीब 138 बैग नीम कोटेड (किसानों के लिए सब्सिडी वाला) यूरिया बरामद किया है। इसके साथ ही टीम ने दो अन्य फैक्टरी में भी जाकर वहां मिले यूरिया के तीन नमूने लिए हैं। गोदाम व कंपनियों से मिले नमूने की जांच कराई जाएगी। गोदाम में सब्सिडी वाला यूरिया मिलने पर सोनीपत कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ.राकेश हुड्डा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वीरवार को उन्हें कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा की कॉल आई कि प्याऊ मनियारी से नाथूपुर रोड स्थित गोदाम में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय केंद्र सरकार के उड़नदस्ने ने छापा मारा है। वहां पर कृषि क्षेत्र में प्रयोग होने वाला नीम कोटेड यूरिया मिला है। जिस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। टीम ने वहां से नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी के 138 बैग नीम कोटेड यूरिया बरामद किया। साथ ही टेक्निकल ग्रेड यूरिया के 750 बैग पाए गए। इसका प्रयोग उद्योगों में किया जा सकता है। साथ ही 500 बैग खाली मिले। ऐसे में गोदाम में जिसने भी कृषि क्षेत्र में प्रयोग होने वाले यूरिया का भंडारण किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आशंका जताई कि कृषि क्षेत्र में प्रयोग होने वाले यूरिया का प्रयोग प्लाईवुड उद्योगों में हो जाता है। इसकी जांच कराई जाए।
इंसेट
दो अन्य कंपनी में लिए नमूने
इसके साथ ही उड़नदस्ते ने सोनीपत जिले में दो अन्य कंपनी में जाकर भी नमूने लिए है। इनकी जांच कराई जाएगी कि उनमें नीम कोटेड यूरिया तो नहीं मिलाया गया है। आशंका है कि नीम कोटेड यूरिया को पीसकर टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बैग में भर दिया जाता है। जिसके चलते उनके सैंपल लिए गए हैं।