{"_id":"6ad299488d1eed0fa1052232","slug":"submit-the-loc-for-cbse-examinations-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162486-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीबीएसई परीक्षा की एलओसी जमा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीबीएसई परीक्षा की एलओसी जमा कराएं
Sat, 17 Oct 2026 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) जमा कराने में अब केवल पांच दिन शेष हैं। स्कूलों को 21 अक्तूबर तक सामान्य फीस के साथ यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसे लेकर सीबीएसई ने स्कूलों को रिमाइंडर जारी कर निर्धारित समय-सीमा का पालन करने और विद्यार्थियों का विवरण जांचने के निर्देश दिए हैं।
सीबीएसई ने 17 सितंबर को जारी एलओसी संबंधी सर्कुलर का हवाला देते हुए प्रधानाचार्यों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। बोर्ड के अनुसार एलओसी जमा कराने से पहले विद्यार्थियों के नाम, अन्य व्यक्तिगत विवरण और चुने गए विषयों की अच्छी तरह जांच की जाए। विवरण में गलती होने या किसी विद्यार्थी की जानकारी छूटने से परीक्षा के दौरान परेशानी हो सकती है।